वैष्णो देवी और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2026 09:38 AM

good news for train passengers

सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा

जालंधर(पुनीत): सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और हरिद्वार के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 04606/04605 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हरिद्वार स्पैशल का एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हरिद्वार स्पैशल 14 जून को शाम 6.15 बजे कटड़ा से रवाना होकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट सहारनपुर और रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04605 हरिद्वार-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल 15 जून को शाम 5.20 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन  रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 7 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

परिचालन कारणों से दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द
ट्रेन संख्या 14679 दिल्ली जंक्शन-अमृतसर एक्सप्रैस को जालंधर सिटी स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया जबकि 10 जून को चलने वाली ट्रेन संख्या 14680 अमृतसर-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रैस जालंधर सिटी से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14681 दिल्ली जंक्शन-जालंधर सिटी एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, इसके परिणामस्वरूप 10 जून को चलने वाली ट्रेन संख्या 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रैस लुधियाना से ही वापस जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!