Ludhiana बस स्टैंड के पास फिर घूमते दिखाई दिए नशे में टुन लड़का-लड़की, वीडियो हो रहा वायरल

Edited By Vatika,Updated: 13 Apr, 2026 10:28 AM

ludhiana viral

औद्योगिक राजधानी लुधियाना से रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो पंजाब सरकार के

लुधियाना (राज): औद्योगिक राजधानी लुधियाना से रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो पंजाब सरकार के 'नशा मुक्त' दावों की पोल पट्टी खोल रही हैं। शहर का व्यस्त बस स्टैंड इलाका इन दिनों नशेड़ियों और देह व्यापार के सौदागरों की सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है। आलम यह है कि आसपास के कस्बों से आने वाली मासूम लड़कियां नशे की इस दलदल में ऐसी धंसी हैं कि वे अपनी आबरू तक का सौदा करने को मजबूर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो
हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि लड़कियां भारी मात्रा में नशा करने के बाद सड़कों पर बेसुध गिर रही हैं। नशे की तलब को मिटाने के लिए ये युवतियां देह व्यापार के धंधे में धकेली जा रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो ने पूरे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक वीडियो, जो करीब दो या चार दिन पुराना बताया जा रहा है, उसमें एक युवक और युवती होटल के बाहर सड़क के बीचों-बीच नशे में इस कदर धुत हैं कि उन्हें अपने शरीर का भी होश नहीं है।

मजीठिया और खैहरा ने सरकार को घेरा: 'यह जंग नहीं, आत्मसमर्पण है :-
इस गंभीर मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और विधायक सुखपाल खैहरा ने इन वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सरकार की 'युद्ध नशा विरुद्ध' मुहिम को कागजी शेर करार देते हुए कहा कि पंजाब की सड़कों पर 'चिट्ठा' खुलेआम बिक रहा है और नौजवान मौत के मुंह में जा रहे हैं। मजीठिया ने तंज कसते हुए लिखा कि सरकार 90,000 गिरफ्तारियों के झूठे आंकड़े पेश कर पंजाबियों को बेवकूफ बनाना बंद करे। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यह नशे के खिलाफ जंग नहीं, बल्कि नशे के आगे घुटने टेकना है। सरकार नशा खत्म करने के बजाय पंजाब की जवानी को ही खत्म करने पर उतारू है। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस काले खेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लुधियाना के दिल में नशे का जहर कितनी गहराई तक उतर चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!