बारिश के बाद सुहावने मौसम में दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, अनोखा नजारा देख हैरान रह गए लोग

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 03:23 PM

a pair of cobras was spotted amidst the pleasant weather following the rain

शहर में बारिश के बाद मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। इसी बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): शहर में बारिश के बाद मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। इसी बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के नजदीक एक नहर किनारे खुले स्थान पर नाग-नागिन का एक जोड़ा एक साथ दिखाई दिया, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।

PunjabKesari

अनोखे नजारे को मोबाइल में किया कैद 
जानकारी के अनुसार दोनों सांप एक साथ गतिविधियां करते नजर आए। इस दृश्य की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस अनोखे नजारे को कैद कर लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही और लोगों ने इसे प्रकृति का दुर्लभ और आकर्षक दृश्य बताया।

नजारा क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
जानकारों के अनुसार बारिश और मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। इस तरह की गतिविधियां उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अवसरों पर लोगों को सांपों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए यह नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!