घोड़ा नहलाते समय निहंग सिख की नहर डूबने से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2026 05:26 PM

nihang sikh drowns in canal while bathing horse

पायल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राड़ा साहिब के नजदीक सरहिंद नहर में घोड़ा नहलाते समय एक निहंग सिख युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है।

पायल (विनायक): पायल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राड़ा साहिब के नजदीक सरहिंद नहर में घोड़ा नहलाते समय एक निहंग सिख युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में गमगीन माहौल पाया जा रहा है। मृतक निहंग सिख युवक की पहचान परमिंदर सिंह (27) पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव पमौर, थाना बदाली आला सिंह, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है, जो वर्तमान समय में निहंग सिंह बुढ्ढा दल 96 करोड़ी के साथ रह रहा था।

घोड़ा नहलाते समय हुआ हादसा

पायल पुलिस को दिए अपने बयान में मृतक के पिता जसवीर सिंह ने बताया कि 7 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उसका पुत्र परमिंदर सिंह अपने साथी निहंग सिंहों के साथ राड़ा साहिब के नजदीक सरहिंद नहर में घोड़े नहला रहा था। इस दौरान अचानक घोड़े का पैर फिसल गया, जिस कारण परमिंदर सिंह संतुलन खो बैठा और घोड़े से नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को दिए गए हलफिया बयान में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि परमिंदर सिंह की मौत एक अचानक और प्राकृतिक हादसा है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या एतराज होने से इनकार करते हुए कहा कि वे इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।

बिना पोस्टमार्टम परिवार को सौंपा गया शव 

पायल पुलिस के अधिकारियों अनुसार मृतक का शव राड़ा साहिब के नजदीकी क्षेत्र से बरामद किया गया। मृतक के पिता जसवीर सिंह द्वारा लिखित रूप में बयान देकर पोस्टमार्टम न करवाने की इच्छा प्रकट की गई। इसके उपरांत एएसआई पवनजीत सिंह द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए हलफिया बयान दर्ज किया गया और मृतक का शव बिना पोस्टमार्टम परिवार के हवाले कर दिया गया, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परमिंदर सिंह की अचानक मौत से परिवार और जान-पहचान वालों में गहरा दुख पाया जा रहा है।

क्या कहा थाना पायल के एसएचओ ने 

इस संबंध में थाना पायल के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच और मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार यह एक हादसात्मक घटना प्रतीत होती है। मृतक के परिजनों द्वारा किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या संदेह जाहिर नहीं किया गया है। एसएचओ बेदी ने बताया कि मृतक के पिता जसवीर सिंह द्वारा लिखित रूप में पोस्टमार्टम न करवाने की इच्छा व्यक्त की गई थी, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले संबंधी आवश्यक रिकॉर्ड कार्रवाई अमल में लाई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!