लुधियाना में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, गैस कटर और अवैध पिस्टल के साथ 5 लुटेरे काबू

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2026 09:59 AM

5 accused arrested

कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी के दौरान डकैती की योजना बना रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गैस कटर के जरिए फैक्ट्रियों और ए.टी.एम. (ATM) को निशाना बनाने की फिराक में थे।

शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोका 
जानकारी के अनुसार, एस.आई. सतवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी दिनांक 26 अप्रैल को गांव बुड्ढेवाल के टी-प्वाइंट पर विशेष चेकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ अपराधी एक महिंद्रा सुपर प्रॉफिट मिनी ट्रक (पिकअप) में सवार होकर डकैती डालने की नीयत से गांव खासी कलां के रास्ते बुड्ढेवाल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 100 फुट रोड पर घेराबंदी की और उक्त गाड़ी को रोक लिया। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान ताजपुर, लुधियाना निवासी चंदन पुत्र मुनी लाल, प्रदीप गुप्ता पुत्र राम नारायण, रोहित पुत्र राम कृष्ण, पप्पू पुत्र चंदन कुमार और नीरज कुमार पुत्र देव चंद के रूप में हुई है। 

हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार 
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाला भारी सामान और अवैध हथियार बरामद हुए हैं, उनसे एक देशी पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस (7.65 MM K.F), एक लोहे का दात, एक कृपाण और दो लोहे की रॉड (सब्बल), एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर (4.26 किलो), 5 किलो का LPG सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस कटर, पीतल का कोहिनूर मार्क रेगुलेटर और पाइप समेत 2 छोटे ऑक्सीजन मीटर, इसके अलावा महिंद्रा मिनी ट्रक (PB10JA-0950) और एक वीवो (VIVO V40e) मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शहर की बड़ी फैक्ट्रियों और ए.टी.एम. को गैस कटर से काटकर लूटने की योजना बना रहे थे। इनके पकड़े जाने से चोरी और डकैती की कई बड़ी वारदातें टल गई हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के खुलने की भी उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!