सुनील जाखड़ की केजरीवाल को चेतावनी, पंजाब को ममता बनर्जी का 'बंगाल' नहीं बनने देंगे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2026 06:20 PM

sunil jakhar s warning to kejriwal

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पंजाब का माहौल खराब न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब को ममता बनर्जी के बंगाल जैसा बनाने की 'आप' की कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी।

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पंजाब का माहौल खराब न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब को ममता बनर्जी के बंगाल जैसा बनाने की 'आप' की कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सुनील जाखड़ ने लिखा, “अरविंद केजरीवाल जी! ध्यान से सुन लीजिए, पंजाब को ममता बनर्जी का बंगाल नहीं बनने दिया जाएगा।

प्रदर्शन के नाम पर बलाचौर (नवांशहर) में अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए आपके विधायक सुखविंदर सुखी ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में घुसकर भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल कराकर विधायक को लूट करने का लाइसेंस तो दे ही दिया था, लेकिन क्या लोगों को पीटने का लाइसेंस भी दे दिया है? लुधियाना समेत कुछ अन्य स्थानों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं।

अरविंद केजरीवाल जी, पंजाबी सब देख रहे हैं। आप चाहे जितने मर्जी ड्रामे कर लें, पंजाब को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और उन लोगों तक भी पहुंचेगी जो अभी पर्दे के पीछे छिपे हुए हैं। पंजाब पुलिस बिना देरी किए इस गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कदम उठाए।”

सुनील जाखड़ ने कहा कि हम आपके विरोध करने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन विरोध के दौरान किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राजनीति मर्यादा और शालीनता के दायरे में रहकर की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का नैतिक पतन इस हद तक हो चुका है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन कर सत्ता में आने वाली पार्टी आज भ्रष्टाचारियों के समर्थन में धरने-प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस गुंडागर्दी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करे। कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि आप विधायक भाजपा कार्यालय में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपने संसाधनों की आप द्वारा की जा रही लूट को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब आप की लूट का भांडा फूटने लगा है तो अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं और अपने विधायकों को गुंडागर्दी की खुली छूट दे रहे हैं, लेकिन भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!