हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई को उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा

Edited By Kalash,Updated: 10 May, 2026 05:31 PM

delhi ludhiana flight booking halwara airport

पंजाब वासियों के लिए लुधियाना से दिल्ली का सफर बेहद आसान होने वाला है।

पंजाब डेस्क : पंजाब वासियों के लिए लुधियाना से दिल्ली का सफर बेहद आसान होने वाला है। बता दें कि 15 मई से हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इस फ्लाइट का संचालन रोज होगा जिस कारण यात्रियों को खूब फायदा होगा। 

बता दें कि हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट की एयर इंडिया द्वारा काफी समय पहले ही बुकिंग शुरू कर दी गई थी फिलहाल इसे यात्रियों का ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस रूट पर पहली फ्लाइट जो कि दिल्ली से लुधियाना आएगी उसकी सिर्फ 50 के करीब सीटें ही बुक हुई हैं। वहीं लुधियाना से दिल्ली जाने वाली पहली फ्लाइट की करीब 34 सीटें बुक हुई है। इसे लेकर एयर इंडिया का कहना है फिलहाल बुकिंग कम है आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। इस फ्लाइट के संचालन से लोगों को खूब फायदा होगा उनसे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही होजरी व अन्य उद्योगों को भी खूब फायदा होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!