RRB Level-1 परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, पंजाब में चलेंगी स्पैशल ट्रेनें

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2026 09:11 AM

relief for railway recruitment exam candidates

रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 3 से 6 अगस्त तक विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पैशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

 जालंधर (पुनीत): रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 3 से 6 अगस्त तक विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पैशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04601 फिरोजपुर कैंट-अमृतसर जंक्शन परीक्षा स्पैशल 3 से 6 अगस्त तक प्रतिदिन रात 11 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी। यह ट्रेन जालंधर सिटी स्टेशन पर ठहराव के बाद अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04602 अमृतसर जंक्शन-फिरोजपुर कैंट परीक्षा स्पैशल प्रतिदिन शाम 4.20 बजे अमृतसर से रवाना होगी तथा जालंधर सिटी में ठहराव के बाद फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04603 लुधियाना-जालंधर सिटी परीक्षा स्पैशल 3 से 6 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 4.25 बजे लुधियाना से रवाना होकर जालंधर सिटी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04604 जालंधर सिटी-लुधियाना परीक्षा स्पैशल प्रतिदिन रात 8.50 बजे जालंधर सिटी से रवाना होगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04605 मुक्तसर-फगवाड़ा जंक्शन परीक्षा स्पैशल 3 से 6 अगस्त तक प्रतिदिन रात 12.15 बजे मुक्तसर से रवाना होगी। इसका ठहराव कोटकपूरा, फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट और लुधियाना जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04606 फगवाड़ा जंक्शन-मुक्तसर परीक्षा स्पैशल प्रतिदिन शाम 4.20 बजे फगवाड़ा जंक्शन से रवाना होकर लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फरीदकोट और कोटकपूरा होते हुए मुक्तसर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रैस में आज से लगेगा अतिरिक्त कोच

ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रैस में 2 अगस्त से 1 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयरकार कोच लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इससे यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, प्रतीक्षासूची में कमी आएगी तथा अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट मिलने का लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!