Amritsar में अवैध कमर्शियल कॉम्प्लैक्स पर चला पीला पंजा, 9 दुकानें ध्वस्त

Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2026 12:00 PM

bulldozers run on illegal commercial complex in amritsar

शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी के तहत नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग की टीम ने छहर्टा इलाके में कार्रवाई करते हुए बिना मंजूरी तैयार की जा रही कमर्शियल...

अमृतसर (रमन) : शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी के तहत नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग की टीम ने छहर्टा इलाके में कार्रवाई करते हुए बिना मंजूरी तैयार की जा रही कमर्शियल कॉम्प्लैक्स की 9 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि इस निर्माण के लिए नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी और न ही इमारत का नक्शा पास करवाया गया था।

जानकारी के अनुसार छहर्टा इलाके में एक पुरानी इमारत की आड़ में कमर्शियल कॉम्प्लैक्स तैयार किया जा रहा था। इस दौरान वहां 9 दुकानों का निर्माण कर दिया गया था। नगर निगम के नियमों के अनुसार आवश्यक मंजूरी के बिना किए जा रहे इस निर्माण का संज्ञान लेते हुए एम.टी.पी. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डिमोलिशन अभियान चलाया और अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को ढहा दिया।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहर में बिना मंजूरी होने वाले निर्माणों को बर्दाश्त न किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों के तहत एम.टी.पी. विभाग द्वारा अवैध कमर्शियल इमारतों और दुकानों के निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ सहित डिमोलिशन स्टाफ के विवेक और मंगत सिंह मौजूद थे। टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करके किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

अवैध निर्माणों पर निगम की नजर

उल्लेखनीय है कि शहर में कमर्शियल इमारतों, दुकानों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए नगर निगम से नियमानुसार मंजूरी लेना और नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। छहर्टा में 9 दुकानों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से निगम ने बिना अनुमति निर्माण करने वालों को सख्त संदेश दिया है। अब देखना होगा कि एम.टी.पी. विभाग द्वारा शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध निर्माणों की जांच करके इसी तरह कार्रवाई जारी रखी जाती है या नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!