Amritsar में बड़ी वारदात, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 05:39 PM

major incident in amritsar

अमृतसर के शिवाला इलाके के पास देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब व्यक्ति ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर...

अमृतसर: अमृतसर के शिवाला इलाके के पास देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब व्यक्ति ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!