Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2026 05:34 PM

दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों में उचित साफ-सफाई बनाए रखने तथा फूड सेफटी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
अमृतसर(अवधेश) : फूड सेफटी विभाग की टीम ने अमृतसर के हाइड मार्कीट और गेट खजाना क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए मिठाइयों व अन्य खाद्य प्रदार्थों सहित कुल 5 सैंपल सील किए गए तथा एक स्वीट शॉप से 20 किलो के करीब गुलाबी रंग की मिठाईयां मौके पर नष्ट करवाई गईं। दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों में उचित साफ-सफाई बनाए रखने तथा फूड सेफटी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (सी.एफ.डी.ए.) कंवलप्रीत कौर बराड़, डी.सी. दलविन्द्रजीत सिंह व सिविल सर्जन डा. भारती धवन के निर्देशों पर कारवाई करते हुए जिला सेहत अधिकारी डा. मनजीत सिंह रटौल और फूड सेफ्टी एक्ट अधिकारी रजनी रानी ने स्वीट शॉप व अन्य खाद्य प्रदार्थों की दुकानों पर जाकर उपलब्धता, रखरखाव और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सैंपलो को जांच हेतु खरड़ लैब भेजा
डा. मनजीत सिंह रटौल ने बताया कि सील किए गए पांचो सैंपलों को जांच के लिए खरड़ लैब भिजवा दिया गया है। ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि की जा सके। जिन पूड आप्रेटरों के खाद्य पदार्थों में कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ फूड सेफटी एकट के आधार पर कारवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों को स्वच्छ और सुरक्षित परिस्थितियों में रखा जाए। खाद्य पदार्थों को तैयार करने, रखने और बेचने के दौरान निर्धारित साफ-सफाई के नियमों का पालन करना भी सुनिश्चित किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here