Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Oct, 2026 11:42 PM

अमृतसर से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन की मूवमेंट लगातार जारी है।
अमृतसर (नीरज): अमृतसर से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन की मूवमेंट लगातार जारी है। हालत यह है कि पाकिस्तान से आया ड्रोन अपने निर्धारित लक्ष्य की तरफ जाने की बजाय आई.सी.पी. अटारी की पार्किंग स्थल पर गिर गया, जहां 6 किलो हीरोइन जिसकी कीमत लगभग 30 करोड रुपए व एक पिस्तौल, दो खाली मैगजीन जब्त किए गए हैं, जिस पार्किंग स्थल पर ड्रोन गिरा वह सिद्धू पार्किंग के नाम से विख्यात है और यह एक प्राइवेट पार्किंग है। सुरक्षा एजेंसियो की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
