Punjab: महज 2 हजार रुपए के लेन-देन पर चलीं गोलियां! घर में घुसकर तोड़फोड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Oct, 2026 08:07 PM

punjab gunshots fired over a transaction of just 2 000 rupees

पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव जोड़ा में महज 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर रूप धारण कर गया, जब एक पक्ष पर गोलियां चलाने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप लगे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पट्टी  (सोढी) : पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव जोड़ा में महज 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर रूप धारण कर गया, जब एक पक्ष पर गोलियां चलाने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप लगे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित मलकीयत कौर और जसपाल सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर उनके घर पर हमला कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गोलियां चलाईं और घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनके घर से करीब 10 तोले सोना, 50 हजार रुपए की नकदी, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी चोरी करके ले गए। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। परिवार के सदस्यों के अनुसार हमलावरों ने उनके पिता और चाचा पर तेजधार हथियारों से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल कैरों में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा घटना में शामिल कथित आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करके उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस संबंध में डी.एस.पी. पट्टी रवि शेर सिंह ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को काबू किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!