नेशनल हाईवे पर 2 ट्रकों की जोरदार टक्कर, पुल से नीचे गिरा एक ट्रक

Edited By Urmila,Updated: 27 Jul, 2026 02:19 PM

violent collision between two trucks on the national highway

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के नजदीक देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं बल्कि आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

जालंधर : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के नजदीक देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं बल्कि आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक ओवरब्रिज पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया।

Truck Accident

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद एसएसएफ टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और सरकारी वाहन से उसे सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर चढ़ते समय किसी कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया।

Truck Accident

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम भी मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर सड़क को साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की औपचारिक कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!