खाना खाने घर जा रहे युवकों के साथ घटा दर्दनाक हादसा, मौके पर एक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 15 Jun, 2026 11:43 AM

road accident death

नकोदर के नजदीक बिलगा में गांव मुई के पास घटे दर्दनाक हादसे में युवक की मौत की खबर सामने आई है।

जालंधर (सोनू): नकोदर के नजदीक बिलगा में गांव मुई के पास घटे दर्दनाक हादसे में युवक की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रविंदर कुमार रवि और घायल की पहचान परमजीत सिंह पम्मा दोनों निवासी निवासी बेगमपुर के रूप में हुई है।  

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और खाना खाने बिलगा से अपने गांव बेगमपुर जा रहे थे कि गांव मुई में एक तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि रविंदर कुमार रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!