Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2026 04:15 PM

chandigarh weather

चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग ने गर्मी और उमस के बीच राहत की उम्मी

 चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग ने गर्मी और उमस के बीच राहत की उम्मीद जताई है।  विभाग के अनुसार 1 जुलाई से मौसम का मिजाजा बदल सकता है और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में केवल 40.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य से यह 73.2 प्रतिशत कम है। 

लोगों को मानसून की पहली बारिश का इंतजार 
लगातार बारिश की कमी के कारण गर्मी का असर बना हुआ है और लोगों को मानसून की  पहली अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम केंद्र के अनुसार 30 जून तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आसमान में हल्के बादल छा सकते है लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि 1 जुलाई से मौसम बदलने के संकेत है। इस दौरान गरज-चमक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

विभाग में बताया कि 2 से 4 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगह अच्छी बरिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के वाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़  में अधिकतम तापमना 37 से 39 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की वारिश और तेज हवाएं चलीं, जबकि हरियाणा के कुछ इलाकों तथा पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर लू का असर भी दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!