चंडीगढ़ के स्कूलों की बदली Timing, 1 नवंबर से लागू होगा नया Schedule

Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2026 09:12 AM

school timing change

चंडीगढ़ के जिला शिक्षा कार्यालय ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए सर्दियों की

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के जिला शिक्षा कार्यालय ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए सर्दियों की समय-सारणी जारी कर दी है। यह शेड्यूल 1 नवंबर से 31 मार्च तक लागू रहेगा। ये आदेश स्कूल शिक्षा निदेशक नितीश सिंगला ने जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्धारित समय-सारणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

नई समय-सारणी के अनुसार, स्कूलों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल शामिल हैं, जहां सभी कक्षाएं एक ही शिफ्ट में लगती हैं। इन स्कूलों में स्टाफ का समय सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों को सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक स्कूल में रहना होगा। दूसरी श्रेणी में डबल शिफ्ट वाले स्कूल शामिल हैं। इनमें छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए सुबह की शिफ्ट निर्धारित की गई है। इस शिफ्ट में स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेंगी।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शाम की शिफ्ट होगी। इसमें स्टाफ को सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक ड्यूटी पर रहना होगा, जबकि विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!