Edited By Kamini,Updated: 02 Jul, 2026 05:26 PM

ऑस्ट्रेलिया जाने की चाह रखने वालों के बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना महंगा हो गया है।
पंजाब डेस्क: ऑस्ट्रेलिया जाने की चाह रखने वालों के बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना महंगा हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 1 जुलाई 2026 से स्टूडेंट वीजा आवेदन फीस बढ़ाने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत वीजा फीस 2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 2,500 डॉलर कर दी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.64 लाख रुपए के बराबर है। इससे पहले ये फीस 1.44 लाख रुपए थी।
ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा फीस बढ़ाने का सबसे ज्यादा असर पंजाबियों पर पड़ेगा, क्योंकि पंजाब से कई छात्र पढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार, वीजा आवेदन के साथ बायोमेट्रिक फीस जोड़ने पर भारतीय विद्यार्थियों को कुल खर्च करीब 1.70 लाख रुपए तक उठाना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने ये फैसला देश की अर्थव्यवस्था और नौकरी संकट के चलते लिया है। आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को नियंत्रित करने की दिशा में भी काम कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय छात्रों को जारी किए गए स्टूडेंट वीजा में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कमी दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 2024-25 में 48,536 भारतीय छात्रों को वीजा मिला, 2023-24 में 50,516 और 2022-23 में 1,02,696 वीजे जारी किए गए। माना जा रहा है कि बढ़ती लागत और सख्त नियमों के कारण आने वाले समय में विदेश शिक्षा के इच्छुक छात्रों की संख्या पर और असर पड़ सकता है।
लागू हुए कई कड़े नियम
- इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया सरकार ने नए नियम जारी किए हैं, जिसके तहत छात्र अपनी पढ़ाई के दरान सिर्फ 2 सप्ताह में सिर्फ 48 घंटे ही काम कर सकते हैं। वहीं छुट्टियों के दौरान अनलिमिटेड काम करने की छूट रहेगी।
- स्टूडेंट वीजा के लिए IELTS स्कोर बढ़ाकर 6.0 बैंड कर दिए गए हैं। इसके तहत अब स्टूडेंट को सेंटर में जाकर ही परीक्षा देनाी होगी। वीजा के लिए IELTS Online या TOEFL iBT होम एडिशन जैसे घर पर दिए जाने वाले टेस्ट स्वीकार नहीं होंगे।
- जेन्यूइन स्टूडेंट नियम में बदलाव किया गया। इसमें छात्रों को साबित करना होगा कि उनका मकसद केवल ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना हैं न कि नौकरी की तलाश करना।
- स्टूडेंट ऑस्ट्रेलिया में रहकर वीजा नहीं बदल सकते। यानी कि अब स्टूडेंट टूरिस्ट वीजा या टेम्परेरी ग्रेजुएट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में जाकर उसे स्टूडेंट वीजा में कन्वर्ट नहीं कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट भारत से है तो उसे वहीं जाकर बदलाव करना होगा। इसके साथ ही 1 जुलाई 2026 से ग्रेजुएट वीजा की उम्र सीमा 50 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी है और फीस बढ़ाकर 5750 AUD (3,77,546 भारतीय रुपए) कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here