Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2026 05:18 PM

शहर में दिनदहाड़े महिला से लूट की वारदात हो गई। इस दौरान आरोपी कार के साथ महिला को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए।
जालंधर : शहर में दिनदहाड़े महिला से लूट की वारदात हो गई। इस दौरान आरोपी कार के साथ महिला को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। मिली जानकारी के अनुसार लाल रंग की कार में बाबा के भेष में आए 3 लुटेरों ने सब्जी खरीद रही महिला से एक पता पूछा और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। फिर देखते ही देखते उसके कानों से सोने टॉप्स छीन कर फरार हो गए।
घटना कल दोपहर शहर के गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास की है। यहां पर 2 महिलाएं सड़क के किनारे पर सब्जी खरीद रही थी। कार (नंबर PB10CT8816) में सवार होकर बाबा के भेष में आए 3 आरोपी महिला से पता पूछने लगे। इस दौरान वह महिला के गहनों की तारीख करने लगे, इसके बाद ड्राइवर सीट के साथ बैठे युवक ने उसके कानों से टॉप्स खींच लिए और कार भगाने लगा।
इस दौरान महिला उनकी कार पर लटक गई, जिसे आरोपी करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए जिसकी सीसीटीवी फूटेज भी सामने आई है। इसके बाद महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी है। जालंधर के डीवीजन नंबर 1 की पुलिस का कहना है कि, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here