दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी का वीडियो वायरल, बना चर्चा का विषय

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2026 01:58 PM

punjab congress delhi meeting charanjit channi viral

वहीं इस मीटिंग से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पंजाब डेस्क : दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस की अहम मीटिंग है। वहीं इस मीटिंग से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। संसद परिसर की इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चरणजीत चन्नी वहां पहुंचते हैं, लेकिन वह सीधे राहुल गांधी के पास जाने की बजाय अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ बात करने लग जाते हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चन्नी की तरफ नहीं देखते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 जुलाई की है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करना बताया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!