CBSE ने बदली 12वीं सप्लीमैंट्री परीक्षा की तारीख, अब 28 को होंगे Exam

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:37 AM

cbse has changed the date for the class 12 supplementary exam

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख

लुधियाना (विक्की): सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि की है कि अब कक्षा 12वीं की सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को एक ही शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। बोर्ड जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

परीक्षा की अवधि विषय के अनुसार अलग-अलग होगी। अधिकांश मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। प्रोडक्शन, बैंकिंग, मार्केटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे वोकेशनल व स्किल आधारित विषयों का समय सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। वहीं पेंटिंग, संगीत (वोकल), योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। सभी विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त रीडिंग टाइम दिया जाएगा।

यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। सी.बी.एस.ई. ने 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम 13 मई को जारी किया था, जिसके बाद रेगुलर और प्राइवेट दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!