दरेसी ग्राउंड के ऐतिहासिक दशहरा मेले में मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Edited By Kalash,Updated: 19 Oct, 2026 05:48 PM

home minister amit shah dussehra fair daresi ground

महानगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान दरेसी में इस बार विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

लुधियाना (राज): महानगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान दरेसी में इस बार विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान दिनेश मरवाहा और अन्य पदाधिकारियों ने पिछले माह नई दिल्ली में गृह मंत्री से मुलाकात कर उन्हें 100 वर्ष से भी अधिक पुराने इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्री 20 अक्टूबर को एक दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे, जहां वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के पीड़ित परिवार और राज्य के अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात के उपरांत शाम 4:30 बजे सीधे लुधियाना के दरेसी ग्राउंड पहुंचेंगे।

दौरे के विवरण की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील मौदगिल, जिला महासचिव हर्ष शर्मा और जिला उप-प्रधान महेश दत्त शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री पंजाब के विभिन्न पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद शाम 4:30 बजे ऐतिहासिक दरेसी ग्राउंड में श्री रामलीला उत्सव में शामिल होंगे। वह मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन तक उपस्थित रहेंगे और इसके बाद यहीं से सीधे विशेष विमान/हेलीकॉप्टर के जरिए नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया व भाजपा नेताओं ने लिया मैदान का जायजा 

गृह मंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर पंजाब भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया, जिला प्रधान सुनील मौदगिल, महासचिव हर्ष शर्मा, उप-प्रधान महेश दत्त शर्मा, सचिव संजीव चौधरी और जिला वाइस प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने देर शाम दरेसी ग्राउंड का दौरा किया। नेताओं ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, मंच प्रबंधन और जनसमूह के बैठने के प्रबंधों का विस्तृत फीडबैक लिया और पूरी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम से साझा की। सुनील मौदगिल ने कहा कि दरेसी ग्राउंड में एक सदी से भी अधिक समय से दशहरा पर्व मनाया जा रहा है और देश के गृह मंत्री का इस मंच पर आना समूचे महानगर वासियों के लिए गौरव की बात है।

सेंट्रल एजेंसियों और कमिश्नरेट पुलिस ने डाला डेरा, छावनी में तब्दील हुआ ग्राउंड 

गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर रुपिंदर सिंह, एडीसीपी-1 समीर वर्मा, एसीपी अनिल भनौट सहित कई थानों की फोर्स ने दरेसी ग्राउंड में मोर्चा संभाल लिया है। तकनीकी जांच व सैनिटाइजेशन: बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों ने पूरे मैदान, मंच, प्रवेश द्वारों और आसपास की इमारतों की सघन तलाशी ली। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दरेसी ग्राउंड की ओर आने वाले तमाम संपर्क मार्गों का नया ट्रैफिक व सिक्योरिटी रूट प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा कारणों से मैदान के आसपास स्थित दुकानों और मकानों का विवरण दर्ज किया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दरेसी ग्राउंड में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके लिए पुलिस द्वारा पहले से ही पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। मैदान के सभी निकास व प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी निगरानी, मेटल डिटेक्टर और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया गया है जिससे आम जनता को असुविधा न हो और सुरक्षा भी अभेद्य बनी रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!