Activa दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने वाला आरोपी गुरशरण सिंह गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 09:40 AM

fraud ludhiana news

वाहन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने और पैसे वापस मांगने पर महिला के साथ गा

लुधियाना (राज): वाहन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने और पैसे वापस मांगने पर महिला के साथ गाली-गलौज, हाथापाई व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गुरशरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पास आए और खुद को बैंक कर्मचारी बताया
पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि आरोपी गुरशरण सिंह ने उसे अपने झांसे में ले लिया और एक एक्टिवा दिलाने का वादा किया। दोनों के बीच एक्टिवा का सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ था। पीड़िता ने पूरी रकम आरोपी गुरशरण सिंह को अदा कर दी और एक्टिवा ले ली।खरीदने के करीब 2-3 महीने बाद, जनवरी 2026 में दो व्यक्ति पीड़िता के पास आए और खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि उक्त एक्टिवा पर बैंक का लोन चल रहा है और उसकी किश्तें टूट चुकी हैं। इसके बाद बैंक कर्मचारी एक्टिवा को जब्त कर अपने साथ ले गए और पीड़िता से कहा कि बैंक आकर लोन क्लियर कराएं और गाड़ी वापस ले जाएं।

"मैंने एक्टिवा के पूरे पैसे तुम्हें दे दिए हैं...",
जब पीड़िता ने इस बारे में आरोपी गुरशरण सिंह से बात की, तो बीते 3 अगस्त को आरोपी गुरशरण सिंह पीड़िता के घर पहुंचा और उल्टा उससे बैंक लोन की बकाया किश्तें मांगने लगा। पीड़िता ने जब विरोध करते हुए कहा कि "मैंने एक्टिवा के पूरे पैसे तुम्हें दे दिए हैं, मेरी एक्टिवा वापस कराओ या पैसे दो", तो आरोपी गुरशरण सिंह बहस करने लगा। गुस्से में आकर आरोपी ने पीड़िता के साथ जमकर गाली-गलौज की, हाथापाई की, उसकी छाती पर हाथ लगाया, धक्के मारे और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयानों और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरशरण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, महिला से छेड़छाड़/अभद्रता, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरशरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!