पंजाब केसरी फॉलोअप: 'T' नाम वाले कथित सट्टेबाज का नया पैंतरा, होटल छोड़ अब Flat बना नया ठिकाना

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2026 12:11 PM

punjab kesari follow up

पक्खोवाल रोड पर 'T' अक्षर नाम वाले चर्चित सट्टेबाज के काले कारनामों को लेकर पंजाब केसरी द्वारा किए

लुधियाना (राज): पक्खोवाल रोड पर 'T' अक्षर नाम वाले चर्चित सट्टेबाज़ के काले कारनामों को लेकर पंजाब केसरी द्वारा किए गए बड़े खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस कार्रवाई और भंडाफोड़ होने के डर से इस शातिर सट्टेबाज़ ने अब अपने पैंतरे बदलते हुए गांव दाद के होटलों को भी अलविदा कह दिया है। लेकिन जुए का यह काला धंधा बंद नहीं हुआ, बल्कि इसे और अधिक गुप्त तरीके से चलाने के लिए अब पक्खोवाल रोड स्थित एक हाई-प्रोफाइल फ्लैट को ठिकाना बना लिया गया है।

होटलों के बाद अब किराए का 'फ्लैट' बना नया अड्डा
मिली ताजा जानकारी के अनुसार, अखबार में खबर छपने और भनक लगते ही 'T' नाम धारी युवक ने होटलों से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया। अब उसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए पक्खोवाल रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में किराए पर फ्लैट लिया है। इसी फ्लैट के बंद कमरों में अब दिन-रात जुए की महफ़िलें सज रही हैं और लाखों-करोड़ों के दांव लगाए जा रहे हैं।

गाड़ी पर पुलिसिया लाइट और सत्ताधारी नेताओं का वरदहस्त 
अवैध धंधा चलाने के साथ-साथ यह आरोपी इलाके में अपनी गुंडागर्दी और धौंस जमाने से भी बाज नहीं आ रहा है। चर्चा है कि इस सट्टेबाज़ ने अपनी निजी कार के ऊपर पुलिस वाली रंग-बिरंगी/फ्लैशर लाइट लगा रखी है, ताकि रास्ते में कोई उसे रोकने या टोकने की हिम्मत न कर सके। स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस 'T' नाम के युवक को राज्य के कुछ सत्ताधारी नेताओं का सीधा संरक्षण प्राप्त है। राजनीतिक आकाओं की शह पर ही वह खुलेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है।

आखिर कब तक 'T' के गिरेबान तक पहुंचेंगे खाकी के हाथ?
सत्ताधारी नेताओं की नजदीकी, पिता की नई एनजीओ (NGO) की आड़ और गाड़ी पर अवैध पुलिस लाइट लगाकर घूम रहे इस सट्टेबाज़ पर आखिरकार पुलिस मेहरबान क्यों है, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अवैध फ्लैट में चल रहे इस जुए के खेल से जहां स्थानीय निवासी परेशान हैं, वहीं पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली को लेकर जनता में भारी रोष है। अब देखना यह होगा कि क्या लुधियाना पुलिस इस 'T' नाम के सट्टेबाज़ के नए ठिकाने (फ्लैट) पर रेड करके उसके काले साम्राज्य का अंत करती है या फिर राजनीतिक दबाव के आगे खाकी यूँ ही लाचार बनी रहेगी?

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!