जमीन के सौदे के नाम पर बड़ा खेल! करोड़ों की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2026 12:13 PM

land sale fraud

जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने, धोखे से कम कीमत पर रजिस्ट्री करवाने, सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने और रात के अंधेरे में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने, धोखे से कम कीमत पर रजिस्ट्री करवाने, सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने और रात के अंधेरे में मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला हरबंस कौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों रोहण शर्मा, गगन शर्मा, दीपक वाडियाल, विक्की और उनके 6 अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने हमसलाह होकर उसकी गांव लाड़ियां स्थित 39 कनाल 7 मरले जमीन का सौदा 1 करोड़ 82 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था। सौदा करने के बाद आरोपियों ने केवल एक करोड़ पचानवे लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को धोखे में रखकर और अपनी चालाकी से उक्त जमीन में से 2 कनाल 13 मरले जमीन असली तय रेट से काफी कम रेट पर अपने नाम करवा ली। ऐसा करके आरोपियों ने खुद को अनुचित लाभ पहुंचाया और सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता के अनुसार, इकरारनामे की शर्तों के मुताबिक आरोपियों ने बाकी बची रकम का भुगतान नहीं किया और शर्तों का सीधा उल्लंघन किया। उल्टा आरोपियों ने दी गई 1.95 करोड़ रुपये की रकम में ही पीड़िता की पूरी की पूरी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के लिए उस पर नाजायज दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी बार-बार पीड़िता की जमीन पर जबरन कब्जा करने और उसे हड़पने की कोशिशें करते रहे। मामला यहीं नहीं रुका, बीती 8 जून की रात को आरोपियों ने पीड़िता की उक्त जमीन में बने मकान का ताला तोड़ दिया और कमरे में घुसकर अंदर पड़ा सामान— एक चारपाई (मंजा), चार कुर्सियां, एक मेज, चार कही (फावड़े) और पांच तसले चोरी कर लिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!