सैट्रल जेल के अंदर फैका प्रतिबंधित सामान, मामला दर्ज
Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 10:45 AM

जेल दीवार के बाहरी रास्ते से अंदर फेके गए प्रतिबंधित सामान के दो पैकेट बरामद किए गए।
लुधियाना (स्याल): जेल दीवार के बाहरी रास्ते से अंदर फेके गए प्रतिबंधित सामान के दो पैकेट बरामद किए गए। जेल अधिकारियों की उपस्थिति में खोले गए पैकेट में से 2 कीपैड मोबाइल, 2 डाटा केबल, 12 तंबाकू की पुड़िया व 45 नारकोटिक पाइप बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बताया गया कि जेल के अंदर उक्त फैके करवाने का आरोप फौजी नामक व्यक्ति पर लगा है। इसके चलते पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने आरोपी पर एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here