सेंट्रल जेल में सेशन जज का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को मौके पर मिले सख्त निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 08:11 PM

the sessions judge heard the grievances of the prisoners

ज़िला सैशन जज-सह-चेयरपर्सन, ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरप्रीत कौर रंधावा ने ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल, महिला जेल व ब्रौस्टल जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेशन जज ने जेल सुपरिटेंडेंटो की उपस्थिति में कई कैदियों/हवालातियों से बातचीत की...

लुधियाना  (स्याल)  :  ज़िला सैशन जज-सह-चेयरपर्सन, ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हरप्रीत कौर रंधावा ने ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल, महिला जेल व ब्रौस्टल जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेशन जज ने जेल सुपरिटेंडेंटो की उपस्थिति में कई कैदियों/हवालातियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं ध्यान से सुनीं। इसके उपरांत जेल अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि वह कैदियों की जायज़ समस्याओं को तुरंत हल करें,और ज़रूरी कार्रवाई करें।सैशन जज ने कैदियों/हवालातियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के उनके अधिकार के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जो कैदी/हवालाती अपने केस लड़ने के लिए खुदन वकील नहीं रख सकते। वह ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना के माध्यम से निशुलक कानूनी सहायता पा सकते हैं। साथ ही,कैदियों को यह भी बताया गया। कि निशुल्क कानूनी सहायता पाने के लिए जेल में बनी लीगल एड क्लिनिक से संपर्क कर सकते हैं।और कानूनी सहायता के लिए आवेदन फ़ॉर्म भर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान जेलों में पाई गई कुछ कमियों के बारे में सेशन जज ने सुपरिटेंडेंटो को ज़रूरी निर्देश दिए और कहा कि इन कमियों को दूर करने के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी को सौंपी जाए।इस अवसर पर चीफ़ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट  पवलीन सिंह भी मौजूद थीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!