अमेरिकी डॉलर खरीदने के नाम पर 5.40 लाख रुपए की ठगी, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 10:39 AM

fraud news

अमेरिकी डॉलर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने और अमानत में खयानत करने का

लुधियाना (राज): अमेरिकी डॉलर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने और अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत की शुरुआती जांच और पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता इंद्रमोहन ग्रोवर ने बताया कि उन्हें अमेरिकी डॉलर खरीदने थे। इसके लिए उन्होंने अपने जानकार हरपाल सिंह सोढ़ी पर भरोसा जताया। हरपाल सिंह सोढ़ी के कहने और उनके आश्वासन पर इंद्रमोहन ग्रोवर ने सोढ़ी के दामाद इंद्रप्रीत सिंह को पांच लाख चालीस हजार रुपये नगद सौंप दिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, नगद रकम हासिल करने के बाद आरोपी मुकर गए। आरोपियों ने न तो उन्हें वादे के मुताबिक अमेरिकी डॉलर लाकर दिए और न ही उनकी नगद रकम वापस लौटाई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए। इंद्रमोहन ग्रोवर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक-दूसरे से मिलीभगत कर साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की है और अमानत में खयानत को अंजाम दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!