चेक बाउंस ने खोली 25 लाख की ठगी की पोल, जानिए कैसे लगा लाखों का चूना

Edited By Kamini,Updated: 04 Aug, 2026 12:01 PM

cheque bouncing fraud

मोटी रकम ऐंठकर सिक्योरिटी के तौर पर बाउंस चेक थमाने और बाद में अपना मकान बेचकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): मोटी रकम ऐंठकर सिक्योरिटी के तौर पर बाउंस चेक थमाने और बाद में अपना मकान बेचकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राकेश खन्ना की शिकायत पर आरोपियों सुनील गुप्ता, प्रिया गुप्ता, लक्की गुप्ता और तनुज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राकेश खन्ना ने बताया कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें अपने झांसे में लिया और उनसे कुल 25,00,000 रुपये की भारी-भरकम राशि हासिल कर ली। विश्वास दिलाने और सुरक्षा के तौर पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बैंक के सिक्योरिटी चेक सौंप दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने दी गई रकम की समय-सीमा पूरी होने पर आरोपियों द्वारा दिए गए चेक बैंक में लगाए, तो वे सभी चेक बाउंस हो गए। जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क कर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने साफ शब्दों में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपनी चालाकी छिपाने के लिए अपना घर बेच दिया और रातों-रात इलाके से फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!