फिरोजपुर मंडल की पहल, ढंडारी कलां स्टेशन पर यात्रियों को 'रेल वन ऐप' से जोड़ा

Edited By Kamini,Updated: 01 Aug, 2026 05:39 PM

initiative by ferozepur division

रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा विशेष पहल की गई है।

लुधियाना (राज): रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा विशेष पहल की गई है। इसके तहत ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर ‘रेल वन ऐप’ के माध्यम से यूटीएस/डिजिटल टिकट खरीदने को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और टिकट काउंटरों के पास विशेष बैनर और स्टैंडी लगाए गए। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को 'रेल वन ऐप' के उपयोग और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान मौके पर ही 50 से अधिक रेल यात्रियों के एंड्रॉइड व स्मार्टफोन में 'रेल वन ऐप' डाउनलोड करवाकर इंस्टॉल कराया गया और उन्हें ऐप से टिकट बुक करने की प्रक्रिया समझाई गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि फिरोजपुर रेल मंडल का मुख्य लक्ष्य डिजिटल सेवाओं के जरिए यात्रियों को सुगम, पारदर्शी और परेशानी मुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि 'रेल वन ऐप' के माध्यम से यात्रियों को कई प्रत्यक्ष लाभ मिलते है, जिसमें यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता। डिजिटल पेमेंट से खुले पैसों (चेंज) की समस्या नहीं होती। ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर यात्रियों को टिकट राशि पर 3% की विशेष छूट/बोनस का लाभ मिलता है। पेपरलेस टिकट बनने से कागज की बचत होती है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे समय की बचत करने और सुगम यात्रा के लिए अधिक से अधिक 'रेल वन ऐप' और डिजिटल टिकटिंग माध्यमों का उपयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!