Hello! आपके बेटे से Accident हो गया है... पुर्तगाल से आए फोन ने चक्करों में डाला परिवार

Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2026 06:33 PM

cyber fraud in gurdaspur

शातिर ठगों द्वारा नए-नए तरीके अपना कर भोलेभाले लोगों ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

गुरदासपुर (विनोद): शातिर ठगों द्वारा नए-नए तरीके अपना कर भोलेभाले लोगों ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में ही एक विदेश में रह रहे बेटे के परिवार को ठगी का शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, विदेश में रह रहे बेटे से एक्सीडैंट होने का भय दिखा कर 10 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने संबंधी साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

इस संबंधी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता बलबीर कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी गांव भिखारी हारनिया ने दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों उसे मोबाइल नंबर (70566-01703) से काल आई। काल करने वाले ने कहा कि पुर्तगाल में रहने वाले उसके बेटे से एक्सीडेंट हो गया है तथा उसे पुर्तगाल पुलिस ने पकड़ लिया है। 

इसके बाद काल करने वाले ने परिवार से 25 लाख रुपए की मांग की। जिसके चलते शिकायतकर्ता बलबीर कौर ने भयभीत होकर विभिन्न बैंक खातों में 10 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला को बाद में पता चला कि उसके साथ धोखा हो गया है तथा उससे 10 लाख 25 हजार रुपए की ठगी हुई है। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!