Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2026 02:14 PM

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे खास अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 651 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
दीनानगर/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे खास अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 651 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दीनानगर थाना और दौरांगला थाना की पुलिस ने की है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डी.एस.पी. राजिंदर मिन्हास के मुताबिक, पहले मामले में दीनानगर थाने की पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी नंबर PB-05-AV-9117 को रोककर तलाशी ली। स्कूटी सवार दो लोगों से 548 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दीनानगर थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने इस मामले में हरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, दोनों निवासी चांगली कदीम, थाना कुलगढ़ी, जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। दूसरे मामले में, थाना दौरांगला पुलिस ने 1 किलो 103 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र रूप सिंह, निवासी इस्लामपुर थाना दौरांगला को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है और बरामद हेरोइन के सोर्स और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ जारी है। यह भी जानकारी मिली है कि यह सारी हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी, जिसके आगे-पीछे के लिंक की पुलिस जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here