गुरदासपुर: हाईटेक नाके पर 83 ग्राम हेरोइन बरामद, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 09:39 AM

gurdaspur 83 grams of heroin seized at high tech checkpoint

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर गुरदासपुर पुलिस ने बबरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर कार्रवाई करते

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर गुरदासपुर पुलिस ने बबरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर कार्रवाई करते हुए 83 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी अजयपाल सिंह के अनुसार, एएसआई सतविंदर मसीह पुलिस पार्टी के साथ बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बटाला की ओर से आ रही एक बलेनो कार को शक के आधार पर रोका गया। कार की तलाशी लेने पर स्टीरियो वाली खाली जगह से एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान लिफाफे में से 50 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोइन हरजीत कौर, निवासी घनपुर काले, थाना छेहरटा,

अमृतसर से लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने हरजीत कौर के घर छापेमारी कर उसे 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कुलबीर सिंह निवासी दर्जिया मोहल्ला, मुकेरियां, गुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला दशमेश नगर, मुकेरियां और हरजीत कौर पत्नी जोबन निवासी हरगोबिंदपुर कॉलोनी, हाल निवासी घनपुर काले, थाना छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार किया है। तीनों से कुल 83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!