बब्बरी बाईपास पर पुलिस का हाईटेक नाका, रस्सियों से बंधे 3 बैल बरामद

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 08:40 AM

high tech police checkpoint on babbari bypass

थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने बब्बरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर वाहनों की

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने बब्बरी बाईपास स्थित हाईटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग के दौरान 3 बैलों को कथित तौर पर बेरहमी से रस्सियों से बांधकर ले जा रही बोलेरो पिकअप को काबू किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के अनुसार, जांच अधिकारी समेत पुलिस पार्टी बब्बरी बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि अमृतसर की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप में बैलों को पैरों और नथनों के जरिए रस्सियों से बेहद तंग तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस जांच अधिकारी बख्शीश सिंह ने बताया कि उक्त बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से तीन बैल बरामद हुए, जिन्हें कथित तौर पर बेहद तंग तरीके से बांधा गया था।

पुलिस ने वाहन चालक करण मसीह पुत्र मंनजूर मसीह निवासी भोजियां, थाना झब्बाल, जिला तरनतारन को काबू कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों बैलों समेत बोलेरो पिकअप को कब्जे में ले लिया। आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!