Edited By Urmila,Updated: 21 Sep, 2026 03:47 PM

11 सितंबर गांव सिऊंटी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से बड़ी चोरी होने पर शाहपुर कंडी पुलिस गोदाम के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था।
पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर) : 11 सितंबर गांव सिऊंटी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से बड़ी चोरी होने पर शाहपुर कंडी पुलिस गोदाम के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था जिस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काफी मात्रा में चोरी हुए सामान सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस सबंध में आज शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मोहित टांक की ओर से प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त पकडे़ गए सातों आरोपी नशे के आदी है व नशों की पूर्ति करने के लिए उक्त लोग चोरियों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि इस चोरी में दस आरोपी शामिल है, जिनमें से सात को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सामान सहित पकड़ा है। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ , इंस्पेक्टर मोहित टांक व उनकी टीम की ओर से अलग अलग स्थानों पर छापे करके , उक्त आरोपियों से 25 एसी एक गीजर, 10 वाशिंग मशीने, 10 फ्रिज ओर 4 कूलर बरामद कर लिए गए है।

पुलिस ने बताया कि अभी भी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश व शेष चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों का पुलिस की ओर से माननीय न्यायालय की ओर से रिमांड भी ले लिया गया है व जांच अभी जारी है।

पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से कुछेक आरोपियों पर पहले से चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है, जिसके लिए शाहपुर कंडी पुलिस ने बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here