पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों के जखीरे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2026 01:13 PM

tramadol medicine recover

गुरदासपुर सदर पुलिस द्वारा कार में सवार दो आरोपियों से पंजाब में प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 49810 गोलियां बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर सदर पुलिस द्वारा कार में सवार दो आरोपियों से पंजाब में प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 49810 गोलियां बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संबंधी ए.एस.आई. सतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाईंट गांव पूरोवाल अराईया पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ईनोवा कार नंबर पीबी-10 डी.जे.-0800 आती देख उसे रोका गया। कार में सवार दो लोगों ने अपनी पहचान मेजर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी गांव खैहरा कोटली तथा गुरमेज सिंह उर्फ रिन्कू पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव अमीपुर बताई। 

कार की पिछली सीट पर रखे ब्रीफकेस में नशीला पाऊडर होने का शक होने पर डी.एस.पी. ताजिन्द्र सिंह को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में ब्रीफकेस की जांच करने पर उसमें से ट्रामाडोल की गोलियां बरामद हुई। जो जांच करने पर 49810 थी। प्रतिबंधित गोलियों संबंधी आारोपी कोई बिल आदि नही दिखा सके। इस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत से आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर यह जानकारी प्राप्त की जाएगी कि आरोपी यह गोलियां कहां से लेकर आाए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!