Edited By Urmila,Updated: 21 Sep, 2026 03:03 PM

थाना बहरामपुर इलाके के गांवों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात गांव पसियाल में स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया।
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : थाना बहरामपुर इलाके के गांवों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात गांव पसियाल में स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने स्कूल में घुसकर सामान और मिड-डे मील का राशन चुरा लिया और फरार हो गए।
जानकारी देते हुए स्कूल इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अंदर चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल में घुसकर सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी गांव में चोरी करने की कोशिश की गई थी, जो नाकाम रही थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांववालों में चिंता का माहौल है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here