निहंग सिंहों का दुकानदारों से पड़ गया पंगा! ‘Halal Meat’ बेचने को लेकर गरमाया माहौल

Edited By VANSH Sharma,Updated: 16 Sep, 2026 08:51 PM

nihang singhs got into a confrontation with shopkeepers

गुरदासपुर के काहनूवान रोड पर उस समय माहौल गरमा गया, जब निहंग सिंह एकजुट होकर दो मीट की दुकानों पर पहुंच गए।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के काहनूवान रोड पर उस समय माहौल गरमा गया, जब निहंग सिंह एकजुट होकर दो मीट की दुकानों पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मीट दुकानदार हलाल मांस बेच रहे थे, लेकिन दुकानों के बाहर यह लिखकर नहीं लगाया गया था कि यहां हलाल मांस बेचा जा रहा है।

निहंग सिंहों का कहना था कि सिख और हिंदू धर्म के लोग हलाल मांस नहीं खाते और इस इलाके में मुस्लिम आबादी भी न के बराबर है। उनका कहना था कि ऐसे में इन लोगों को इस इलाके में हलाल मांस की दुकान नहीं खोलनी चाहिए थी। निहंग सिंहों ने यह भी कहा कि उनके अनुसार, मुस्लिम धर्म के अलावा अन्य धर्मों में हलाल मांस खाने की अनुमति नहीं है।

PunjabKesari

निहंग सिंहों ने कहा कि अगर दुकान खोल ही ली गई है तो दुकानदारों को बाहर स्पष्ट रूप से लिखकर लगाना चाहिए कि यहां हलाल मांस बेचा जा रहा है, ताकि ग्राहकों को इसकी जानकारी रहे और वे अपनी पसंद के अनुसार मांस खरीद सकें।

पंथ अकाली गुरु नानक दल मड़ियांवाला के बाबा सलविंदर सिंह और अन्य निहंग सिंहों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकान के बाहर स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि यहां हलाल मांस बिकता है। इसके बाद दुकानदारों ने उनकी बात मान ली, जिसके बाद निहंग सिंह संतुष्ट होकर वहां से चले गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!