Edited By Kamini,Updated: 17 Sep, 2026 05:26 PM

जिला गुरदासपुर में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर श्री आदित्य उप्पल की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, श्री गुरु नानक देव जी की विवाह पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 18 सितंबर को गुरदासपुर जिले के सभी स्कूलों, ऑफिसों, बोर्ड/कॉर्पोरेशन और सरकारी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में लोकल छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन बोर्ड/यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाली परीक्षाएं पहले की तरह ही होंगी।
आपको बता दें कि, सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की विवाह पर्व को लेकर देश-विदेश में सिख समुदाय में उत्साह है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व की पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए गुरदासपुर जिले में 18 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here