टारगेट किलिंग की बड़ी कोशिश नाकाम : दुबई से लौटे दो व्यक्ति दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 06:35 PM

major targeted killing plot foiled

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने विदेश में बैठे एक व्यक्ति द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए उसके दो गुर्गों को दो आधुनिक .30 बोर...

पठानकोट,( हरजिंदर सिंह गोराया ) : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने विदेश में बैठे एक व्यक्ति द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए उसके दो गुर्गों को दो आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों निवासी ढिलवां, बटाला और जशनप्रीत सिंह निवासी गांव बल्ल, गुरदासपुर के रूप में हुई है। पिस्तौल बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका बिना नंबर वाला बिल्कुल नया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश स्थित एक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे और उन्हें सौंपे गए काम को अंजाम देने के लिए हाल ही में दुबई से लौटे थे। डीजीपी ने कहा कि विदेश स्थित हैंडलरों से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति, जिनके पास हथियार हैं, टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए गुरदासपुर से बटाला की ओर जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई पठानकोट की टीमों ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों संदिग्धों—रविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों और जशनप्रीत सिंह—को गुरदासपुर के बाहरी इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 57, दिनांक 10.09.2026 दर्ज की गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!