Edited By VANSH Sharma,Updated: 15 Sep, 2026 08:28 PM

जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के कस्बा बहरामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टरों की मीटिंग के दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के कस्बा बहरामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टरों की मीटिंग के दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस मामले में बहरामपुर पुलिस ने एक हेल्थ ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरामपुर में डॉक्टरों की एक मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि एक महिला कर्मचारी, जो हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात है, गोली लगने से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
उधर, थाना बहरामपुर में हेल्थ ऑफिसर दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, उक्त हेल्थ ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाहलड़ी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के तौर पर तैनात बताया जा रहा है। उसके पास अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर होने की बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि उक्त हथियार से गोली जानबूझकर चलाई गई या फिर अचानक चली, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर हेल्थ ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।