पंजाब से सनसनी खबर, ई-रिक्शा पर जा रहे व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

Edited By Urmila,Updated: 19 Sep, 2026 01:49 PM

man shot himself inside an e rickshaw

स्थानीय गुरदासपुर रोड पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बटाला (साहिल, योगी): स्थानीय गुरदासपुर रोड पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिवल लाइन के एस.एच.ओ लखविंदर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा पर सवार होकर बटाला बस स्टैंड से गुरदासपुर रोड की तरफ जा रहा था। जब यह गुरु नानक सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारोवाल के पास पहुंचा, तो उसने अपनी पिस्तौल से सिर में गोली मार ली, जिसके फलस्वरूप यह व्यक्ति खून से लथपथ हुआ ई-रिक्शा से नीचे गिर गया।

एस.एच.ओ ने बताया कि आसपास के लोगों ने उक्त व्यक्ति को 108 एम्बुलैंस को मंगवाकर बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर रैफर कर दिया है। एस.एच.ओ लखविंदर सिंह ने और जानकारी देते हुए आगे बताया कि जिस पिस्तौल से व्यक्ति ने खुद को गोली मारी है, उसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और पहचान होने के बाद यह जांच की जाएगी कि पिस्तौल लाइसैंसी है या नहीं। एस.एच.ओ के अनुसार, पुलिस ने व्यक्ति का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!