Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 04:37 PM

गुरदासपुर में फायरिंग की घटना सामने आई है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के नजदीकी गांव नवां पिंड सरदारां में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व सरपंच रजिंदर सिंह के भाई कुलविंदर सिंह के घर और कार पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर आए हमलावरों ने करीब 6-7 राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हमलावरों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोल बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।