घर में दूध देने आता था आरोपी, ASI की गैरमौजूदगी में महिला को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2026 05:39 PM

the accused used to deliver milk to the house

पंजाब के तरनतारन से एक महिला को कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन से एक महिला को कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी निर्मलजीत सिंह उर्फ निम्मा ASI के घर दूध देने आता था। आरोप है कि 10 जून की सुबह करीब 9 बजे, जब ASI घर पर मौजूद नहीं था, आरोपी घर में दाखिल हुआ। उस समय ASI की पत्नी घर में अकेली थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि इस दौरान महिला के सोने के गहने उतरवा लिए गए और घटना की अश्लील वीडियो बनाई गई।

मामले की जांच थाना सिटी की सब-इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर ने की। जांच के बाद आरोपी निर्मलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!