मेले में वीडियो बनाने को लेकर बवाल, 6-7 युवकों ने युवक के भाई के सिर पर मारी तलवार

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 09:35 AM

ludhiana crime news

चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल के पास लगे मेले में वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में

लुधियाना (राज): चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल के पास लगे मेले में वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मेले के भीतर 6 से 7 अज्ञात युवकों ने पहले एक युवक और उसके दोस्तों के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब मेले के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला, तो आरोपियों ने बाहर आकर युवक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित द्वारा मदद के लिए बुलाए गए उसके भाई पर हमलावरों ने सरेराह तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की तलाश शुरू
तलवार का सीधा वार सिर पर लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसका पर्स व नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में कृष्णा ने बताया कि 6 सितंबर को वह अपने दोस्तों शिवम और साहिल के साथ चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल के पास लगा मेला देखने गया था।रात करीब 8:30 बजे जब वह मेला परिसर के अंदर अपने मोबाइल फोन से सामान्य वीडियो बना रहा था, तभी वहां खड़े 6 से 7 अज्ञात युवकों ने बेवजह एतराज जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर उन अज्ञात युवकों ने उसके और उसके दोस्तों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मेले में हंगामा होता देख वहां तैनात बाउंसरों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को मेले के मुख्य गेट से बाहर निकाल दिया। 

बदमाश जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार
पीड़ित ने बताया कि मेले से बाहर आते ही हमलावर युवकों ने उन्हें फिर से घेर लिया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। मुद्दई ने किसी तरह अपने भाई आकाश को फोन कर तुरंत मौके पर मदद के लिए बुलाया। जैसे ही उसका भाई आकाश वर्धमान मिल के पास पहुंचा, घात लगाकर खड़े हमलावरों ने उस पर सीधा हमला बोल दिया। एक अज्ञात हमलावर ने अपने हाथ में पकड़ी नंगी तलवार सीधे आकाश के सिर पर दे मारी। तलवार का गहरा घाव लगते ही आकाश खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब मुद्दई और उसके दोस्तों ने लहूलुहान आकाश को बचाने के लिए शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा होते देखा, तो हमलावर घबरा गए। भागते समय आरोपियों ने जमीन पर गिरे आकाश की जेब से उसका पर्स झपट लिया, जिसमें उसका आधार कार्ड, जरूरी दस्तावेज और करीब ₹300 नकद थे। वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुद्दई के बयानों के आधार पर 6-7 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!