ओ तेरी! क्रेटा में आए चोरों ने 4 मिनट 30 सेकंड में उड़ाई Swift, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2026 03:04 PM

robbery car in ludhiana

शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर एक और मामला सामने आया है।

लुधियाना(गणेश सचिन): शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर एक और मामला सामने आया है। महाराज नगर की गली नंबर-4 में पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के नजदीक खड़ी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी हुई कार का नंबर PB11CZ1627 बताया जा रहा है।

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक सफेद क्रेटा कार गली में पहुंचती है और चोरी होने वाली स्विफ्ट के पीछे खड़ी हो जाती है। इसके बाद क्रेटा से एक व्यक्ति नीचे उतरता है और स्विफ्ट की ड्राइवर साइड का लॉक खोलने की कोशिश करता दिखाई देता है। इस दौरान वह कई बार अपनी कार के पास भी जाता है। कुछ देर की कोशिश के बाद वह स्विफ्ट का लॉक खोलने में कामयाब हो जाता है।

फुटेज में दिखाई देता है कि इसके बाद एक आरोपी स्विफ्ट लेकर निकल जाता है, जबकि दूसरा क्रेटा कार में उसके पीछे रवाना हो जाता है। CCTV के मुताबिक पूरी वारदात को अंजाम देने में करीब 4 मिनट 30 सेकंड का समय लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और चोरी हुई कार को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!