Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2026 10:51 AM

महानगर में अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने के कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
लुधियाना (राज): महानगर में अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने के कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब घर की महिला बच्चों सहित अपने मायके अमृतसर गई हुई थी और उसका पति अपने काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में नकबजनी और चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में नीतू ने बताया कि 28 अगस्त को वह अपने बच्चों को साथ लेकर अपने मायके अमृतसर गई हुई थी। घर पर उनके पति चैन सिंह अकेले थे। रोजमर्रा की तरह जब चैन सिंह भी अपने काम पर चले गए, तो पूरा मकान सूना था। इसी बात का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे अज्ञात शातिर चोरों ने मकान के मुख्य तालों को निशाना बनाया और घर के अंदर दाखिल हो गए। शाम को जब चैन सिंह काम खत्म करके वापस घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे के टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और सारा सामान फर्श पर अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। चैन सिंह ने तुरंत फोन कर अमृतसर में मौजूद अपनी पत्नी को घर में हुई बड़ी चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला तुरंत अमृतसर से अपने घर पहुंची। पड़ताल करने पर पाया गया कि अलमारी की तिजोरी में रखे सोने के पारिवारिक गहने और नकदी गायब थे, जिसे अज्ञात चोर समेटकर आसानी से रफूचक्कर हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here