लुधियाना में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में हैरान करने वाली घटना, मामला जान उड़ेंगे होश

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2026 11:56 AM

dhirendra krishna shastri

वर्धमान चौक स्थित ग्लाडा मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा

लुधियाना (राम): वर्धमान चौक स्थित ग्लाडा मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में चोकी वारदातों को अंजाम देने वाले एक महिला गिरोह का मोती नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएं धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थीं। मौका मिलते ही वे सोने की चेन, पर्स, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती थीं।

थाना मोती नगर के एस.एच.ओ. जसपाल सिंह के अनुसार, 26 सितंबर को ए.एस.आई. अजय सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्लाडा ग्राउंड के सामने वर्धमान फैक्ट्री, चंडीगढ़ रोड पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं का एक गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राम दरबार मंदिर के सामने पार्क में बैठी 4 संदिग्ध महिलाओं को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान सीमा पत्नी गोविंद, रेनू पत्नी लखन, किरण देवी पत्नी मनोज रविदास और कविता पुत्री मुरारी के रूप में हुई है।

दिल्ली, उन्नाव और कानपुर से जुड़ा है आरोपियों का ठिकाना
एस.एच.ओ. जसपाल सिंह के अनुसार, सीमा और रेनू फूल मंडी, थाना कोतवाली, नई दिल्ली की रहने वाली हैं। वहीं किरण देवी गांव यमुनापुर, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश और कविता कसाई मोहल्ला, कानपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि गिरोह द्वारा पहले की गई चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके। पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि गिरफ्तार महिलाएं किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पहले या कार्यक्रम के दौरान अन्य श्रद्धालुओं को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!