Ludhiana में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2026 09:16 AM

ludhiana accident news

पहियों के नीचे कुचले जाने के कारण बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।

लुधियाना (राज): रेलवे स्टेशन के सामने बने मुख्य फ्लाईओवर पुल पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पीछे से बेतहाशा रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग बाइक चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। पहियों के नीचे कुचले जाने के कारण बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।

पीछे अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर आ रहे बेटे ने अपनी आंखों के सामने पिता को दम तोड़ते देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में मृतक के पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को उसके पिता रणजीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं खुद अपने दोस्त हरदयाल सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। वे सभी गुरुद्वारा फेरूमान साहिब (नजदीक ढोलेवाल चौक, लुधियाना) से माथा टेकने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वे रेलवे स्टेशन के सामने बने फ्लाईओवर पुल के ऊपर पहुंचे, तभी पीछे से बेहद तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक ट्रक (नंबर: HR-55U-0911) ने आगे चल रहे उसके पिता रणजीत सिंह के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतुलन बिगड़ने से रणजीत सिंह मोटरसाइकिल से नीचे सड़क पर गिर पड़े और उसी समय तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। पहियों के नीचे आने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर घातक चोटें आईं, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आंखों के सामने पिता की दर्दनाक मौत देखकर बेटा सुन्न रह गया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की और उसे मौके से काबू कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!