सनसनीखेज वारदात:  छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Sep, 2026 11:00 PM

shocking incident younger brother kills elder brother

जिले के गांव छापियांवाली में नशे की हालत में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की किरिच से हमला कर हत्या कर दी।

मानसा, (संदीप मित्तल) : जिले के गांव छापियांवाली में नशे की हालत में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की किरिच से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

सिविल अस्पताल में शव लेकर पहुंचे रिश्तेदार सुरिंदर कुमार ने बताया कि रणजीत सिंह और उसका छोटा भाई चंद्रपाल दोनों एक ही घर में रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रिश्तेदार के अनुसार चंद्रपाल नशे का आदी था और रणजीत सिंह उसे नशा करने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच अकसर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात भी इसी मामले को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार झगड़े के बाद रणजीत सिंह सो गया। इसी दौरान छोटे भाई चंद्रपाल ने कथित तौर पर किरिच से उस पर हमला कर दिया। हमले में रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
 
चौकी प्रभारी कोट धर्मू बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी चंद्रपाल को हिरासत में ले लिया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!